फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man make facebook friend and raped widow woman in gurgaon

फेसबुक पर दोस्ती कर युवक ने विधवा महिला से किया दुष्कर्म

Sat, 25 Jun 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 25 Jun 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
man make facebook friend and raped widow woman in gurgaon
- फोटो : Demo pic

एक विधवा महिला को फेसबुक पर दोस्ती करना महंगी पड़ा। आरोपी युवक ने फेसबुक पर चेटिंग कर महिला को शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने पीड़िता से लाखों रुपये भी हड़पे।

विज्ञापन


बाद में आरोपी ने महिला से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। थाना सेक्टर सात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सेक्टर सात इलाके में रहने वाली एक महिला ने शिकायत में कहा है कि उसके पति का कुछ साल पहले देहांत हो गया था। जिसके बाद वह यहां अकेली रहती है। कुछ समय पहले उसकी फेसबुक के जरिए जम्मू के दुर्गानगर निवासी विनर रैना के साथ जान पहचान हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनर ने फेसबुक में चेटिंग करने के दौरान उसका फोन नंबर लेकर उसके साथ बातें करनी शुरू कर दी। कुछ ही दिनों में विनर ने उसके साथ गहरी दोस्ती गांठकर उसे अपना हितैषी साबित कर दिया।

शादी करने का झांसा दे श्रीनगर बुलाया

man make facebook friend and raped widow woman in gurgaon

उसी दौरान एक दिन विनर उससे मिलने के लिए फरीदाबाद आ गया। जिसे उसने अपने घर पर बुला लिया। आरोप है कि घर में आकर विनर ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध करने पर विनर ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पिछले दिनों विनर ने उसे शादी करने का झांसा देकर श्रीनगर बुलाया जहां आरोपी ने महिला के साथ फिर से दुष्कर्म किया। इस दौरान विनर ने बहाने बना कर उससे लाखों रुपये भी ले लिए।

बाद में आरोपी ने उसे बिना शादी किए वापस फरीदाबाद भेज दिया। पहले तो आरोपी शादी के नाम पर बहाने बनाता रहा। लेकिन पिछले दिनों आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed