फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man made mms of a girl in a hotel washroom

दिल्ली के इस होटल में बनाया गया छात्रा का MMS, इस काम से गई थी होटल

Thu, 22 Feb 2018 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Feb 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
man made mms of a girl in a hotel washroom
एमएमएस - फोटो : सांकेतिक चित्र

कीर्ति नगर थाना इलाके के एक होटल में चेन्नई से यूनिवर्सिटी के सहपाठियों संग घूमने आई छात्रा का एमएमएस बनाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल से छात्रा का वीडियो मिल गया है।पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित छात्रा चेन्नई में एमए प्रथम वर्ष कर रही है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के 141 सहपाठियों के साथ दिल्ली घूमने आई छात्रा कीर्ति नगर के जागीर होटल में ठहरी थी। आरोपी दीपक उसके बगल वाले कमरे में ठहरा था।

वॉशरूम में बनाया वीडियो

बुधवार सुबह करीब नौ बजे छात्रा वॉशरूम में गई तो आरोपी अपने वॉशरूम में जाकर छात्रा का वीडियो बनाने लगा। छात्रा ने आहट सुनकर ऊपर देखा तो मोबाइल दिखाई दिया। छात्रा चिल्लाती हुई वॉशरूम से बाहर आई।

सहपाठियों ने सूचना पुलिस को दी। दीपक को होटल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, दीपक भी चेन्नई का रहने वाला है और होटल के अंदर डेकोरेशन का काम करता है।


आरोप है कि वह लड़कियों की खरीद-फरोख्त का धंधा करता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के मोबाइल से अश्लील फिल्में भी मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed