{"_id":"e09dac4ed45bbdd5a42f8b755ace3b33","slug":"man-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, सड़क पर शव रखकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में युवक की मौत, सड़क पर शव रखकर हंगामा
अमर उजाला, कौशांबी
Updated Tue, 08 Apr 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने 21 वर्षीय युवक को डाबर तिराहे के पास रविवार तड़के टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए परिजनों ने डाबर तिराहे पर ही सड़क पर शव रखते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
भोवापुर निवासी राजकुमार कूड़ा बीनने का काम करता था। रविवार तड़के करीब छह बजे वह घर से कूड़ा बीनने के लिए निकला था। डाबर तिराहे के पास सड़क पार करते समय दिल्ली की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर से युवक के सिर और शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें आईं। उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर वहां जुटे लोगों ने शव को सड़क पर रख दिया और जाम लगाने की कोशिश की।
पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो उन्होंने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस ने पिता बनारसी और अन्य परिजनों को समझाकर शांत कराया।
पुलिस ने ट्रक चालक रोशन लाल निवासी हरियाणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे प्रकरण के दौरान लिंक रोड पर मामूली रूप से वाहनों को जाम से जूझना पड़ा।