पुरानी दुश्मनी में युवक की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा जाता है कि दुश्मनी जितनी पुरानी होती है उतनी ही खतरनाक और जानलेवा होती है। एक ऐसी ही पुरानी दुश्मनी ने शुक्रवार को एक युवक की जान ले ली।
यह घटना गाजियाबाद के पिलखुआ की है। इस घटना के बाद से ही लोगों में दहशत बनी हुई है और गांव में तनातनी का माहौल भी बना हुआ है।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
गाजियाबाद के पिलखुआ के अनवरपुर गांव में वर्षों से चली आ रही रंजिश के चलते शुक्रवार को दो पक्षों के बीच में खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी खेल में 28 वर्षीय प्रमोद की हत्या कर दी गई।
कहा जा रहा है कि इन दो पक्षों में किसी बात को लेकर सालों पुरानी दुश्मनी चल रही है जिसने आज इतना भयंकर रूप ले लिया कि प्रमोद की जान नहीं बचाई जा सकी। पीड़ित पक्ष ने प्रमोद की हत्या के लिए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।