{"_id":"5c8ad14fbdec2275a469fb81","slug":"man-killed-his-brother-by-knife-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात को लेकर कैब में हुई बहस, नाराज युवक ने चाकू मारकर भाई की कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बात को लेकर कैब में हुई बहस, नाराज युवक ने चाकू मारकर भाई की कर दी हत्या
Fri, 15 Mar 2019 03:40 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Mar 2019 03:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तम नगर इलाके में अस्पताल ले जाने के दौरान हुई कहासुनी में एक युवक ने अपने भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को कैब में अंजाम दिया। आरोपी साहिल (27) पिता की मौत के बाद से मानसिक रूप से परेशान था और उसका इलाज चल रहा था। जनकपुरी स्थित माता चानन देवी अस्पताल से घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त उत्तम नगर निवासी अंकित (22) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना 12 मार्च की है। जनकपुरी स्थित माता चानन देवी अस्पताल से अंकित नाम के युवक के भर्ती होने की जानकारी पुलिस को मिली। युवक पर चाकू से हमला किया गया था। इलाज के दौरान अंकित ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद मृतक की मां बयान देने की स्थिति में नहीं थी। कैब चालक ने पुलिस को बताया कि अंकित को उसके भाई साहिल ने चाकू मारा और मौके से फरार हो गया। 12 मार्च को अंकित और उसकी मां साहिल को एक कैब में बिठाकर अस्पताल ले जा रही थी।
विज्ञापन
उत्तम नगर लालबत्ती के पास दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पुलिस ने जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज कर 14 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर जांच में जुटी है।