फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man kidnapped two year old boy for his sister in delhi

एक मां की सूनी गोद भरने के लिए दूसरी मां से छीना उसका लाल, बनाया ये खतरनाक प्लान

Tue, 27 Feb 2018 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Feb 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
man kidnapped two year old boy for his sister in delhi
boy kidnapping - फोटो : अमर उजाला

अपनी बहन की सूनी गोद को भरने के लिए एक महिला ने भतीजे के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले ढाई साल के बच्चे को अगवा करा लिया। आरोपियों ने बच्चे को अपनी नौकरानी से अगवा करवाया और इसकी एवज में उसे 45 हजार रुपये दिए।

विज्ञापन


आरोपी महिला बच्चे को अपनी बहन को सौंप पाती, उससे पहले ही पुलिस ने बच्चे को अगवा करने वाली महिला को गिरफ्तार कर साजिश का भंडाफोड़ कर दिया।

पुलिस ने महिला की निशानदेही पर साजिशकर्ता महिला और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।

रोहिणी पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता ने बताया कि बवाना की इंद्राज कॉलोनी में रहने वाले सुखराम ने 23 फरवरी को अपने ढाई साल के बेटे अभिषेक के गायब होने की शिकायत थाने में की।
विज्ञापन


बवाना थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़ित के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। फुटेज में पुलिस को दिखा कि लाल रंग की सलवार कमीज पहनी एक महिला अभिषेक को गोद में लेकर जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही परेशान

man kidnapped two year old boy for his sister in delhi
boy kidnapping - फोटो : अमर उजाला

पुलिस महिला का फोटो निकालकर आसपास के इलाके में उसकी पहचान करने में जुट गई। पुलिस को जल्द ही पता चल गया कि महिला सैयद कॉलोनी बवाना निवासी सोनिया है।

पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा, जहां दरवाजे पर ताला लगा था। आसपास रहने वालों ने बताया कि सोनिया को एक दिन पूर्व देखा गया था।

पुलिस को जानकारी मिली कि वह मूलत: उत्तर प्रदेश के हरदोई की रहने वाली है। बवाना में उसका पति फैक्टरी में काम करता है, जबकि वह घरों में साफ सफाई करती है।

पुलिस ने सोनिया के फोन को सर्विलांस पर लगाया। सोनिया लगातार ठिकाना बदल रही थी। 25 फरवरी की शाम पुलिस ने सोनिया को आनंद विहार बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।

बहन के बेटे की झुलसने से हो गई थी मौत

सोनिया ने बताया कि इंद्राज कॉलोनी में रहने वाली एक महिला रजनी ने उसे बच्चे को अगवा करने के लिए कहा था। इसकी एवज में उसने उसे 45 हजार रुपये दिए।

पुलिस ने सोनिया के पास से 42 हजार रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रजनी और साजिश में शामिल उसके भतीजे सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

रजनी से पूछताछ में पता चला कि रजनी की एक बहन संतोष बहादुरगढ़ में रहती है। वर्ष 2015 में आग में झुलसने से संतोष के बच्चे की मौत हो गई थी। संतोष ने रजनी को एक बच्चा गोद दिलाने के लिए कहा था।

रजनी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर साजिश रची। वह बहन को सरप्राइज देना चाहती थी। उसने सोनिया को सुखराम के बच्चे को चुराने के लिए तैयार किया और उसे इसकी एवज में 45 हजार रुपये देने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed