फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man in kapashera beaten for intervening in a fight, video goes viral

झगड़े में बीच-बचाव करने गया तो पीट-पीटकर किया अधमरा, मारपीट का वीडियो वायरल

Mon, 23 Oct 2017 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Oct 2017 05:57 PM IST
man in kapashera beaten for intervening in a fight, video goes viral
- फोटो : अमर उजाला

कापसहेड़ा के सालापुर खेड़ा गांव में पटाखा चलाने को लेकर हुए विवाद में बीच-बचाव करने वाले युवक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।



आरोपियों ने युवक को गली में दौड़ाकर लाठी-डंडे से पिटाई की। युवक पर हमला करने के दौरान उसे बचाने के क्रम में उसका पिता भी जख्मी हो गया। दोनों का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार घायल युवक की पहचान आकाश बिष्ट और उसके पिता धन सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दिवाली की रात करीब दस बजे सालापुर खेड़ा में कुछ युवक पटाखे चला रहे थे। उनका यहां रहने वाले अरुण नाम के युवक से कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।

विज्ञापन

बचाने आया पिता भी जख्मी, दोनों का सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है इलाज

man in kapashera beaten for intervening in a fight, video goes viral

पड़ोस में रहने वाला आकाश ने अरुण को समझाया और मारपीट करने से मना किया। उस दिन मामला शांत हो गया। आरोप है कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे अरुण अपने साथ करीब दर्जन भर लोगों को लेकर आकाश के पास पहुंचा और उसकी लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी।

आकाश जान बचाने के लिए गली में भागा लेकिन हमलावरों ने गली में उसे पकड़ लिया और उस पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। आकाश के बचाव में आए उसके पिता भी जख्मी हो गए। हमलावरों ने बचाव कर रही महिलाओं को भी नहीं बख्शा। जाते-जाते बदमाश हवा में गोली भी चलाकर फरार हो गए।

किसी ने छत से पूरी वारदात का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के बारे में पता चलने पर पुलिस अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया। रविवार को पुलिस की एक टीम पीड़ित परिवार से मिली।

पुलिस ने पीड़ित परिवार के साथ साथ आस पास के लोगों का भी बयान दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस वायरल वीडियो के जरिये आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पूर्व निगम पार्षद प्रवीण राणा भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed