फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Young man killed in fights due to Injury - Murder Cases

झगड़े में लगी चोट के चलते युवक की मौत, हत्या का केस दर्ज

Mon, 21 Mar 2016 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 21 Mar 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
Young man killed in fights due to Injury - Murder Cases
चोट के बाद मौत

विष्णु कॉलोनी में छह महीने पहले हुए एक झगड़े में लगी चोट के कारण घायल 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पुराने दर्ज मामले में धारा 302 और लगा दी है।  मामले में दो आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन


विष्णु कॅलोनी निवासी लालू ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर की शाम करीब 6.30 बजे शाम को विष्णु कॉलोनी में शौच करने गया था। शौच करने के बाद जब वह बाहर आया तो सेंसवीर निवासी दयालपुर व उसके साथ गुलतारा दोनों शौचालय पर आए थे।
विज्ञापन


शौचालय से निकलते वक्त उसका कन्धा सेंसवीर के कन्धे से टच हो गया। इसी बात पर सेंसवीर व गुलतार ने उसके साथ गाली-गलौच की उसके बाद दोनों उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह स्वयं शौचालय के पीछे पान का खोका के साथ खड़ा हो गया। करीब 5-10 मिनट बाद ही वह दोनों आए और आते ही सेंसवीर ने तेजधार हथियार उसकी रीड की हडडी में मार दिया।

जिसका टुकड़ा उसकी कमर में ही रह गया। दूसरी ओर गुलतारा ने उसकी बाई कंपटी पर डंडा मार दिया। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


इसके बाद पुलिस ने सेंसवीर व गुलतारा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बाद में पुलिस ने सेंसवीर को गिरफ्तार कर लिया। जो फिलहाल नीमला जेल में न्यायिक हिरासत में है, जबकि गुलतारा पुलिस के काबू नहीं आया है।

इधर, 27 जनवरी को लालू की इलाज के दौरान घर पर मौत हो गई। पुलिस ने अब इस मामले में आईपीसी की धारा 302 का पुराने दर्ज मामले में इजात कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed