{"_id":"56e80bd44f1c1b5b138b48db","slug":"man-fell-on-track-by-train-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से पटरी पर जा गिरा युवक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ट्रेन से पटरी पर जा गिरा युवक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी
Updated Tue, 15 Mar 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
बिसरख रेलवे फाटक के नजदीक मेल रेलगाडी से गिरने से एक 28 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला गांव के नजदीक से दिल्ली से हावडा रेलवे लाइन स्थित है। सोमवार रात में दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही मेल रेलगाड़ी से एक युवक नीचे गिर गया।
विज्ञापन
युवक के नीचे गिरने पर रेल से कटने से मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सवेरे रेलवे लाइन को चैक करने के लिए गए कीमैन ने शव को पड़ा होने की सूचना जीआरपी और रेलवे पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवक दरवाजे पर खड़ा होगा। संतुलन बिगडने से नीचे गिरने से उसकी मौत हुई है। पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।