{"_id":"59d8ef8b4f1c1bd8538b62fd","slug":"man-doubted-his-wife-about-having-extra-marital-affair-and-because-of-this-he-killed-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से अवैध संबंधों के संदेह में साले के साथ मिलकर कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से अवैध संबंधों के संदेह में साले के साथ मिलकर कर दी हत्या
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन विहार थाना पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को संदेह था कि पीड़ित के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। इस कारण आरोपी ने अपने साले के साथ मिलकर पीड़ित पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
बाहरी जिला डीसीपी पंकज कुमार सिंह के अनुसार मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल से वकील अहमद नामक व्यक्ति के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना 5 अक्तूबर को मिली थी। वकील की छाती में चाकू से वार किया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान वकील की मौत हो गई थी। वकील के भाई शकील अहमद की शिकायत पर हत्या का मामला दर्जकर अमन विहार थाना पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस को जांच में पता लगा कि विशाल व उसके साले ने वकील अहमद की हत्या की है। जांच के बाद पुलिस ने अमन विहार निवासी विशाल (31) को सेंट्रल पार्क, अमन विहार से 6 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया। विशाल ने पूछताछ में साले के साथ मिलकर वकील की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। विशाल ने बताया कि उसे संदेह था कि उसकी पत्नी के वकील से अवैध संबंध हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन