हिरासत में हुई युवक की मौत तो पुलिस करने लगी लीपापोती, थाना प्रभारी समेत 5 निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के आदर्श नगर थाने में पुलिस हिरासत में युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक को चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। बताया जा रहा है कि युवक ने थाने की ऊपरी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिर गया।
उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने जिले के आला पुलिस अधिकारियों से इस घटना को छुपा कर रखा और घटना को हादसे की शक्ल देने की कोशिश की।
प्राथमिक जांच में दोषी पाए गए थाना प्रभारी समेत पांच को निलंबित कर दिया गया है और इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मरने वाले युवक के शव का सोमवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
रात में सोमपाल थाने की ऊपरी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिर गए
जानकारी के मुताबिक, आजादपुर गांव निवासी सोमपाल को गत 28 दिसंबर को आदर्श नगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी। सोमपाल पर पहले से ही चोरी के चार मामले दर्ज हैं।
रात में सोमपाल थाने की ऊपरी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह देखकर पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने सोमपाल को इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गयी। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने अस्पताल में सोमपाल की मौत को हादसा बनाने में जुट गई। पुलिस के मुताबिक पैर फिसलने से सोमपाल नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। यही नहीं थाना पुलिस ने इस बात को दो दिन तक छुपाये रखा और पुलिस के आला अधिकारियों को घटना की सूचना नहीं दी।
पुलिस उपायुक्त ने मामले की जांच करवाई
मामले की जानकारी पुलिस उपायुक्त तक पहुंची। पुलिस उपायुक्त ने मामले की जांच करवाई। प्राथमिक जांच में पता चला कि सोमपाल ने ऊपरी मंजिल से छलांग लगाई थी।
पुलिस उपायुक्त ने मामले में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, सिपाही सुरेंद्र, कुलदीप, सुलेंद्र और इमराज को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिये हैं।
सोमपाल की मौत की वजहों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा। डॉक्टरों का पैनल सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करेगी। मामले में लापरवाही बरतने वाले पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।-मिलिंद डूंबरे, पुलिस उपायुक्त, उत्तर पश्चिम जिला