फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man dies in police custody, 5 suspended in delhi

हिरासत में हुई युवक की मौत तो पुलिस करने लगी लीपापोती, थाना प्रभारी समेत 5 निलंबित

Mon, 02 Jan 2017 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Jan 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
man dies in police custody, 5 suspended in delhi
थाने में मरा युवक - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली के आदर्श नगर थाने में पुलिस हिरासत में युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक को चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। बताया जा रहा है कि युवक ने थाने की ऊपरी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिर गया।

विज्ञापन


उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने जिले के आला पुलिस अधिकारियों से इस घटना को छुपा कर रखा और घटना को हादसे की शक्ल देने की कोशिश की।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में दोषी पाए गए थाना प्रभारी समेत पांच को निलंबित कर दिया गया है और इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मरने वाले युवक के शव का सोमवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में सोमपाल थाने की ऊपरी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिर गए

man dies in police custody, 5 suspended in delhi
थाने में मरा युवक - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, आजादपुर गांव निवासी सोमपाल को गत 28 दिसंबर को आदर्श नगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी। सोमपाल पर पहले से ही चोरी के चार मामले दर्ज हैं।

रात में सोमपाल थाने की ऊपरी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह देखकर पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने सोमपाल को इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गयी। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने अस्पताल में सोमपाल की मौत को हादसा बनाने में जुट गई। पुलिस के मुताबिक पैर फिसलने से सोमपाल नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। यही नहीं थाना पुलिस ने इस बात को दो दिन तक छुपाये रखा और पुलिस के आला अधिकारियों को घटना की सूचना नहीं दी।

पुलिस उपायुक्त ने मामले की जांच करवाई

man dies in police custody, 5 suspended in delhi
थाने में मरा युवक - फोटो : सोशल मीड‌िया

मामले की जानकारी पुलिस उपायुक्त तक पहुंची। पुलिस उपायुक्त ने मामले की जांच करवाई। प्राथमिक जांच में पता चला कि सोमपाल ने ऊपरी मंजिल से छलांग लगाई थी।

पुलिस उपायुक्त ने मामले में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, सिपाही सुरेंद्र, कुलदीप, सुलेंद्र और इमराज को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिये हैं।

सोमपाल की मौत की वजहों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा। डॉक्टरों का पैनल सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करेगी। मामले में लापरवाही बरतने वाले पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।-मिलिंद डूंबरे, पुलिस उपायुक्त, उत्तर पश्चिम जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed