{"_id":"5aabeddc4f1c1b91778b5c7f","slug":"man-died-when-his-friend-filled-air-in-his-stomach-by-compressor-via-his-private-part","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंप्रेसर के जरिये प्राइवेट पार्ट से भरी पेट में हवा तो फट गए युवक के अंदरूनी हिस्से, और फिर..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंप्रेसर के जरिये प्राइवेट पार्ट से भरी पेट में हवा तो फट गए युवक के अंदरूनी हिस्से, और फिर..
Tue, 27 Mar 2018 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
death due to compressor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में मजाक-मजाक में एक युवक की जान चली गई। फैक्टरी में काम के दौरान एक युवक ने अपने साथी के प्राइवेट पार्ट (गुदा मार्ग) से कंप्रेसर के जरिये उसके शरीर में हवा भर दी। पेट में हवा जाते ही उसके अंदरूनी हिस्से फट गए। बेहद गंभीर हालत में पीड़ित रविंद्र (40) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पैंट फटने के वजह से शुरू हुआ था मजाक
2 of 4
death due to compressor
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी अंजन मिश्रा (27) को गिरफ्तार कर लिया है। नांगलोई थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक रविंद्र नांगलोई के स्वर्ण पार्क में रहता था। इसके परिवार में पत्नी, बेटे व दो भाई और एक बहन हैं। रविंद्र का परिवार बिहार में ही रहता है। रविंद्र नांगलोई की ही राजधानी पार्क स्थित लक्ष्मी ट्रैडर्स, नामक फैक्टरी में नौकरी करता था।
3 of 4
tears
इसी फैक्टरी में अमन विहार निवासी अंजन मिश्रा भी नौकरी करता है। बुधवार सुबह दोनों फैक्टरी में काम के लिए पहुंचे थे। काम के दौरान रविंद्र की पैंट फट गई। सुबह करीब 10.30 बजे अचानक अंजन रविंद्र से मजाक करने लगा। मजाक-मजाक में उसने फटी पैंट में हवा डालने वाले कंप्रेसर का पाइप रविंद्र के प्राइवेट पार्ट में डालकर प्रेशर दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रविंद्र को अंजन द्वारा किया गया मजाक काफी महंगा पड़ गया। उसकी तबीयत बिगडने लगी। कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गया। गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया कि बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की तो डॉक्टरों ने बताया कि रविंद्र के पेट के अंदरूनी हिस्से फट गए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अंजन को गिरफ्तार कर लिया है। नांगलोई थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।