फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man died after fall from roof in delhi

जुआ खेलने के दौरान दोस्त से हुआ झगड़ा, दूसरी मंजिल से लगायी छलांग 

Fri, 04 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 04 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
man died after fall from roof in delhi
- फोटो : demo pic

उत्तम नगर इलाके में मारपीट के दौरान एक अधेड़ की छत से गिरकर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अधेड़ अपने कुछ दोस्तों के साथ छत पर जुआ खेल रहा था। इसी दौरान एक दोस्त से किसी बात पर उसकी मारपीट हो गई और वह दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर मौजूद एक चश्मदीद की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात पुलिस को निजी अस्पताल से सूचना मिली कि  छत से गिरने के बाद एक अधेड़ की अस्पताल में मौत हो गई है।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान ओम विहार निवासी बलजीत सिंह (52) के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बलजीत अपने कुछ दोस्तों के साथ आनंद विहार के बी ब्लॉक स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर जुआ खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जुआ के दौरान वहां मौजूद आशु (36) को मौके पर बुलाया और उससे पूछताछ शुरू की। आशु ने पुलिस को बताया कि यहां करीब एक दर्जन लोग जुआ खेल रहे थे। बलजीत जुआ में तीस हजार रुपये जीत गया। जुआ खेल रहे दर्शन नाम के व्यक्ति ने बलजीत से पिछली दिवाली पर दिए गए उधार को वापस करने को कहा।

बलजीत ने सारे रुपये राहुल के हाथ से अपने घर भेज दिए। इस बात को लेकर दर्शन और बलजीत के बीच गुत्थम गुत्था होने लगी। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को छुड़वाया। मौका देखकर बलजीत पड़ोस के मकान की दूसरी मंजिल पर छलांग लगा दी और फिर वहां से गली में कूद गया।


सभी लोग नीचे उतरे तो बलजीत सड़क पर अचेत पड़ा हुआ पाया। उसके सिर से खून निकल रहा था। उसके दोस्तों ने बलजीत को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर वहां से फरार हो गए। आशु के बयान पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दर्शन की तलाश कर रही है। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद लोगों का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed