{"_id":"8be9493ad5a25aa789e481338ec48f2b","slug":"man-breaks-womans-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर महिला का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर महिला का सिर फोड़ा
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 28 Apr 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के झुंडपुरा में किराए की दुकान का जमा कराया पैसा वापस मांगने आई महिला का सिर दुकान मालिक ने फोड़ दिया।
विज्ञापन
सेक्टर-24 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकान मालिक थाने का हिस्ट्रशीटर बताया जाता है।
पुलिस के अनुसार झुंडपुरा में रविंद्र अवाना की दुकान एक साल पहले दिल्ली निवासी संध्या ने किराए पर ली थी।
इस दौरान उसने किराए के अलावा 50 हजार रुपये दुकान के लिए जमा कराए थे। पिछले कुछ समय से उसने दुकान बंद कर मालिक को चाबी सौंप दी थी।
रविवार देर शाम वह अपने बकाए रुपये लेने के लिए आई थी। इस दौरान विवाद होने पर रविंद्र अवाना ने उसके साथ मारपीट की।
महिला ने आरोप लगाया है कि उसने फावड़े से उसका सिर फोड़ दिया। थाना सेक्टर-24 प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि आरोपी युवक थाने का हिस्ट्रीशीटर है।