फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man become thief only after wife asked him to do so in ghaziabad

‘पत्नी के कहने पर बन गया चोर’

Thu, 25 Jan 2018 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 25 Jan 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
man become thief only after wife asked him to do so in ghaziabad
डेमो - फोटो : demo pic

पुलिस ने चोरी की कार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी के कहने पर चोरी करता है। पत्नी चोरी किए वाहनों का सौदा करती है। यह कार उसने साथी के साथ गाजियाबाद के चौधरी मोड़ से सोमवार रात चुराई थी।

विज्ञापन


एसओ रनवीर सिंह यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गाजियाबाद चौधरी मोड़ के पास से बदमाश कार चोरी कर मेरठ की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग के दौरान कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने स्पीड तेज कर ली। पुलिस ने पीछा कर कार को रुकवाकर दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


उन्होंने अपने नाम अनूप निवासी कोटगांव गाजियाबाद और सुमित निवासी करावल नगर दिल्ली बताया। एसओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाश वाहन चोर गैंग के सदस्य है। अनूप ने बताया कि वह अपनी पत्नी के कहने पर वाहन चोरी करता है। उसकी पत्नी ही चोरी किए गए वाहनों का सौदा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में व्यापारी के जेब से उड़ाए 40 हजार
हाईवे पर दुहाई के पास रोडवेज बस में सवार एक व्यापारी की जेब से किसी ने 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने तहरीर दी है। मेरठ के ब्रह्मनान कालोनी निवासी कमल सिंह बिजली उपकरण बेचने का काम करते हैं।

वह बुधवार को साहिबाबाद डिपो की बस से आनंद विहार आ रहे थे। उन्होंने दुहाई गांव के पास टिकट पर लिखी बकाया रकम लेने के लिए जेब में हाथ डाला तो देखा टिकट के साथ जेब में रखे 40 हजार रुपये भी गायब है।


किसी ने उनकी जेब काट ली है। कमल बस रुकवाकर दुहाई में उतर गए और पुलिस को सूचना दी। कमल ने बताया कि उसके पास चार युवक खड़े थे, जो मुरादनगर बस स्टैंड पर उतरे थे। आशंका है कि उन्हीं युवकों ने जेब काटी होगी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed