{"_id":"57fa2eb74f1c1b3e7128de9e","slug":"man-beaten-returning-from-ramlila-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला देखकर लौटे युवक के साथ मारपीट, तीन हजार रूपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामलीला देखकर लौटे युवक के साथ मारपीट, तीन हजार रूपये लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 10 Oct 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर तीन से रामलीला देखकर लौट रहे युवक के साथ मारपीट कर चार बदमाश तीन हजार रुपये लूटकर भाग गए। घायल अवस्था में उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस वारदात की शिकायत पुलिस से की गई है।
तिरखा कॉलोनी निवासी लेखराज कॉलोनी में इनवर्टर का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वे सेक्टर 3 में रामलीला देखने गए थे। रामलीला देखने के बाद वे पैदल घर के लिए जा रहे थे। रात करीब 12 बजे जैसे ही वे तिगांव मार्ग के चौक पर पहुंचे।
इसी दौरान अचानक उनके सामने एक मोटरसाइकिल आकर रुकी, जिस पर चार युवक सवार थे। दो युवक उतरे और उनके साथ मारपीट करने लगे। तभी एक ने डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पीछे खड़े एक युवक ने सिर पर मुक्का मार कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
इसी दौरान युवक उनकी जेब में से तीन हजार रुपये निकाल कर भाग गए। चोट लगने के कारण कुछ देर बाद मोबाइल फोन से घर पर सूचना दी। परिजनों ने घायल अवस्था में उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
इस वारदात की सूचना पुलिस को दे दी, लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। शहर थाना प्रभारी योगवेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत मिल चुकी है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।