फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man attacks on girl face many times with knife in delhi, accused free from jail few years back

सिरफिरे ने युवती के चेहरे पर किया ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला, कुछ माह पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

Mon, 25 Feb 2019 11:04 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 25 Feb 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
man attacks on girl face many times with knife in delhi, accused free from jail few years back

राजा पार्क इलाके में सिरफिरे ने युवती के चेहरे पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के चेहरे पर कई टांके लगे हैं।

विज्ञापन


शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जांच के बाद पुलिस का कहना है कि एकतरफा प्यार में आरोपी ने युवती पर हमला किया है। आरोपी की पहचान राहुल उर्फ भोला (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


23 साल की युवती परिजनों के साथ मंगोलपुरी इलाके में रहती है। वह स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही है। शनिवार रात युवती घर के पास स्थित दुकान से सामान लेकर घर जा रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के विरोध करने पर युवक ने उसके चेहरे पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और फरार हो गया। उस समय घटनास्थल पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी युवती के बचाव में आगे नहीं आया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से आराम से निकल गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिजनों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। 

कुछ माह पहले ही जेल से आया है छूटकर

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि  वर्ष 2012 से आरोपी हत्या के एक मामले में जेल बंद था। आरोपी पहले मंगोलपुरी में रहता था, लेकिन जेल जाने के बाद उसके परिवारवालों ने अपना मकान बेच दिया था। कुछ दिन पहले ही आरोपी जेल से छूटकर बाहर आया है।

वह पीड़िता पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने उसके घरवालों को की थी। शनिवार को भी आरोपी युवती से प्यार की इजहार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed