{"_id":"b4632ba3439ef23f8daf9d44d589957f","slug":"man-arrested-with-fake-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"वह 65 रुपए लेकर 100 के नोट देता था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वह 65 रुपए लेकर 100 के नोट देता था
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 08 Mar 2014 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में नकली नोट के साथ एक व्यक्ति को थाना सेक्टर-49 पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बरौला क्षेत्र में एक दुकानदार ने शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी कि उनकी दुकान पर एक युवक नकली नोट देकर सामान खरीदने का प्रयास कर रहा है। इस सूचना पर थाना सेक्टर-49 पुलिस दुकानदार के पास पहुंची, लेकिन तब तक वह व्यक्ति चला गया था।
हालांकि पुलिस ने बरौला बाईपास पर हनुमान मंदिर के पास उसे पकड़ लिया। उसके पास से सौ-सौ के पंद्रह नोट बरामद हुए। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मूल रूप से मैनपुरी निवासी धीरेंद्र कुमार तिवारी के रूप में हुई। वह प्रताप विहार, गाजियाबाद में किराए पर रहता था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तमंचा दिखाया और लूट लिए तीन लाख रुपये
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि उसे नकली नोट मेरठ के मोहम्मद ने दिए थे। उसने चार हजार रुपये के नकली नोट दिए थे। जिनमें से ढाई हजार रुपए वह दुकानों पर पैसे छुट्टे कराने के बहाने चला चुका है। वह 65 रुपये लेकर उसे सौ रुपये का नकली नोट देता था। पुलिस मोहम्मद की तलाश कर रही है।
सर्विलांस के सहारे मोहम्मद की तलाश
नकली नोट नेपाल के रास्ते मोहम्मद के पास पहुंचे या फिर मेरठ में ही नकली नोट की फैक्टरी तैयार हो चुकी है। एनसीआर में एजेंटों के जरिये उन रुपयों को कहां खपाया जा रहा है, इन सब का खुलासा मोहम्मद के गिरफ्तार होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस को मोहम्मद का मोबाइल नंबर मिल गया है, जिस पर धीरेंद्र फोन कर नकली नोट मंगाता था।