फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Malefactor father's sentence reduced

... इसलिए दुष्कर्मी पिता की सजा घटाई जाती है

Sat, 15 Mar 2014 04:15 AM IST
Updated Sat, 15 Mar 2014 04:15 AM IST
विज्ञापन
Malefactor father's sentence reduced

डॉक्टरी रिपोर्ट में पिता पर रेप का आरोप पूरी तरह तय न होने पर एक अदालत ने पिता की सजा कम कर दी है। अदालत ने रेप के एक मामले में दोषी पिता को मिली सजा को रद्द करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


हालांकि अदालत ने उसकी तीन पुत्रियों व एक पुत्र का हवाला देते हुए आजीवन कारावास की सजा को 10  साल की कैद में तब्दील कर दिया। वहीं अदालत ने सरकार को निर्देश दिया कि वह  पीड़िता को तीन लाख रुपये का मुआवजा प्रदान करे।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति कैलाश गंभीर ने अपने फैसले में कहा कि इस मामले में दोषी ने अपनी ही नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म किया। अदालत ने दोषी के उस तर्क को खारिज कर दिया कि उसकी दूसरी पत्नी ने पुत्री से मिलकर पैसे ऐंठने के लिए उसे झूठे आरोप में फंसाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने माना दोषी पर सजा घटाई

Malefactor father's sentence reduced

उन्होंने दोषी के उस तर्क को भी खारिज कर दिया कि चिकित्सा रिपोर्ट में कई खामियां है और रेप की पुष्टी नहीं होती। अदालत ने कहा कि पीड़िता ने पुलिस, मजिस्ट्रेट व अदालत के समक्ष तीन बयान दिए हैं और उसके बयानों के समक्ष चिकित्सा रिपोर्ट पर ज्यादा बल नहीं दिया जा सकता।

अदालत ने निचली अदालत को कई खामियां बरतने पर फटकार लगाई है। कोर्ट ने पीड़िता की चिकित्सा जांच करने वाले एम्स के डॉक्टर को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी है। कोर्ट ने कहा कि भविष्य में लापरवाही बरतने पर उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अदालत ने दिल्ली सरकार, उपराज्यपाल, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, गृह मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय इत्यादि को नोटिस जारी कर स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि रेप मामलों व नए कानून के संबंध में जागरूकता अभियान चलाने के संबंध में अब तक क्या किया गया है।  मामले की सुनवाई 30 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed