{"_id":"5eb0eb434d47af3828bbc46083154cf4","slug":"make-friends-also-made-porn-clips-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील क्लिप बना दोस्तों से भी बनवाए संबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील क्लिप बना दोस्तों से भी बनवाए संबंध
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 01 Jul 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती की जिंदगी में फरेबी दोस्त ने जहर घोल दिया। युवक के साथ वह दो साल तक लिव इन रिलेशन में रही। तभी उसने अश्लील क्लिप बना ली।
विज्ञापन
ब्लैकमेल कर दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनवाए। अब धमकी देता है कि मेरा कहना नहीं माना, तो मार दंूगा।
पीड़ित युवती साहिबाबाद क्षेत्र की रहने वाली है। सोमवार दोपहर वह डीआईजी दफ्तर पहुंची और बताया कि दो साल पूर्व उसकी मुलाकात साहिबाबाद क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर निवासी युवक से हुई।
इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसकी क्लिप भी बना ली, जिसे इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर दोस्तों से संबंध बनवाए।
विज्ञापन
युवकी ने बताया कि जब वह विरोध करती, तो उसे सिगरेट से दागा गया। डेढ़ महीना पूर्व वह युवक से अलग हो गई, मगर युवक अब भी उसे परेशान कर रहा है। इसकी शिकायत उसने चार दिन पूर्व साहिबाबाद थाने पर की, मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
डीआईजी के पीआरओ के सामने युवती बोली कि आरोपी युवक ने मेरी जिंदगी नरक बना दी है। मैं घुट-घुटकर दहशत में जी रही हूं। क्योंकि आरोपी युवक और उसके दोस्त दबंग हैं। डीआईजी के पीआरओ ने पीड़ित युवती के शिकायत पत्र पर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
रेप का केस वापस न लेने पर महिला का पैर तोड़ा
बलात्कार का केस वापस नहीं लेने से नाराज ससुराल वालों ने महिला से मारपीट कर उसका पैर तोड़ डाला। वारदात हरियाणा के अहीर माजरा गांव में हुई थी। पीड़िता ने सोमवार को तहरीर दी है।
सुराना गांव निवासी कुसुम की शादी अहीर माजरा हरियाणा में हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल वालों ने मारपीट शुरू कर दी थी। आरोप है कि उसके बाद जेठ ने 26 मई जेठ ने उसके साथ बलात्कार किया था।
चलती कार में गैंगरेप का आरोपी जेल भेजा
गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी शाकिरको पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी ने अपने आपको निर्दोष बताते हुए मामले को फर्जी एवं मनगढंत बताया है। पुलिस भी प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मान रही है।