फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   main accused of inspector murder arrest, police will be on remand

दरोगा हत्याकांड के मुख्य आरोपी जावेद ने किया सरेंडर, पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी पुलिस

Fri, 13 May 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Fri, 13 May 2016 12:59 AM IST
सार

  • कड़कड़डूमा कोर्ट में दोपहर बाद ढाई बजे किया सरेंडर
  • बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ दबिश के बाद जावेद सहमा

विज्ञापन
main accused of inspector murder arrest, police will be on remand
दरोगा अख्तर खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादरी में मुठभेड़ के दौरान दरोगा अख्तर खान की हत्या के आरोपी गुलफाम की गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी जावेद ने दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। दादरी पुलिस पूछताछ के लिए जल्द ही उसे रिमांड पर लेगी।

विज्ञापन


सिकंदराबाद कोतवाली के निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि गुलफाम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने हापुड़ में जावेद की बहन के घर दबिश दी। वहीं दूसरी पुलिस टीम ने हापुड़ में ही नूरपुर में दबिश दी। इसके अलावा गाजियाबाद में लालकुआं क्षेत्र में दबिश दी। दादरी में हत्या के बाद जावेद अपने साथियों के साथ लालकुआं क्षेत्र में दो दिन तक छिपा था।
विज्ञापन


उसके बाद सभी आरोपी अलग-अलग जगहों पर चले गए थे। पूरी तैयारी के साथ बीती रात दी गई दबिशों में हालांकि जावेद को पुलिस के हाथ नहीं लगा लेकिन उसके सभी संभावित ठिकानों तक पुलिस के पहुंचने से वह सहम गया था। उसने बृहस्पतिवार को दोपहर बाद ढाई बजे दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। वारदात की बाबत पूछताछ के लिए पुलिस जल्द ही उसे रिमांड पर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed