फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   maid theft lakhs of rupees from delhi house by duplicate keys

अपने घर की रखते हैं डूप्लिकेट चाबी तो हो जाएं सावधान, आप के साथ भी हो सकता है ये हादसा

Fri, 13 Apr 2018 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Apr 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
maid theft lakhs of rupees from delhi house by duplicate keys

अगर आप भी अपने घर की डूप्लिकेट चाबी तो जरूर पढ़ें ये खबर और हो जाएं सावधान..

विज्ञापन

 

द्वारका साउथ थाना पुलिस ने मेन गेट की अतिरिक्त चाबी चुराकर फ्लैट से दस लाख कीमत के जेवरात की चोरी करने वाली नौकरानी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से सारे जेवरात बरामद कर लिये हैं। जिला पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि द्वारका सेक्टर पांच स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले मदन मोहन सचदेवा ने घर में दस लाख कीमत के जेवरात व 20 हजार चोरी होने की शिकायत की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना के समय वह सपरिवार गुरुद्वारा गये थे। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अपार्टमेंट में काम करने वाली नौकरानी और नौकरों से पूछताछ की। साथ ही अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

maid theft lakhs of rupees from delhi house by duplicate keys

सीसीटीवी फुटेज में मदन मोहन के घर में काम करने वाली नौकरानी उनके फ्लैट के पास संदिग्ध हालत में घुमते हुए पायी गयी। पुलिस ने नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पहले तो वह वारदात को अंजाम देने की बात से इंकार करती रही। लेकिन जब उसे सीसीटीवी कैमरे के बारे में बताया तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

उसने बताया कि वह मदन मोहन के घर में दो माह से काम कर रही है। उसने घर में जेवरात देखे। उसके बाद उसने चोरी करने की साजिश रची।

उसने वारदात से दो दिन पहले मेन गेट के अतिरिक्त चाबी को चुरा लिया और फिर घर पर किसी के नहीं होने पर आसानी से दरवाजा खोलकर फ्लैट में दाखिल हुई और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गयी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से जेवरात बरामद कर लिये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed