{"_id":"a500da89d5929c76ac2bd0e18a4884ca","slug":"maid-steals-and-ran-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेसमेंट एजेंसी से सर्वेंट चाहिए तो पढ़ें ये खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लेसमेंट एजेंसी से सर्वेंट चाहिए तो पढ़ें ये खबर
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 26 Feb 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में प्लेसमेंट एजेंसी से दो दिन पहले रखी गई नौकरानी नगदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-20 पुलिस से की है।
विज्ञापन
सेक्टर-29 के 1009 नंबर मकान में आईटी कंपनी में काम करने वाले नवीन कौल अपनी माता, पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं।
उनकी पत्नी भी आईटी कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए शनिवार को घर पर नौकरानी रखी थी। नौकरानी ने अपना नाम पूनम और पता डिब्रूगढ़, आसाम बताया था। सोमवार को पति-पत्नी दोनों दफ्तर चले गए।
विज्ञापन
वहीं, दोपहर बाद नौकरानी भी नहीं दिखाई दी। जब घर में उनका बेटा अपना आईपॉड ढूंढने लगा, तो वह भी नहीं मिला। बेटे ने इसकी सूचना नवीन कौल को दी।
नवीन ने छानबीन की तो घर से कीमती सामान और नगदी भी गायब थी, जो फोन नौकरानी को उन्होंने दिया था, वह घर पर ही था। जब नौकरानी का पता नहीं चला, तो पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस एजेंसी संचालक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन