{"_id":"2c38012cb11b9a9e0903c55193693fc9","slug":"maid-booking-over-the-phone-forgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ढूंढ़ी गई नौकरानी ने कर दिया ऐसा काम कि...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनलाइन ढूंढ़ी गई नौकरानी ने कर दिया ऐसा काम कि...
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 12 May 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में ऑनलाइन नौकरानी खोजना एक दंपति को इतना भारी पड़ा कि फर्जी नौकरानी ने दो घंटे में ही उन्हें 21 हजार का चूना लगाया और फरार हो गई। जब उन्होंने मेड सर्विस एजेंसी से संपर्क की कोशिश की तो वो भी फर्जी निकले।
विज्ञापन
धोखाधड़ी का अहसास होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने एजेंसी के दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। शहर के एक निजी होटल में उच्च पद पर काम करने वाले आशीष सोनी और उनकी पत्नी को सेक्टर-56 स्थित अपने फ्लैट के लिए नौकरानी की जरूरत थी।
विज्ञापन
पढ़ें: शर्मनाकः मौसी के साथ शराब पीकर ये कर डाला?
विज्ञापन
उन्होंने इसके लिए ऑनलाइन मेड की आवश्यकता डाली। कुछ दिनों बाद उनके पास एक कॉल आया। जिसमें मेड सर्विस देने वाली कंपनी का अधिकारी बताते हुए तीन हजार रुपये प्रतिमाह तनख्वाह और 18 हजार रुपये बतौर कमीशन की बात फाइनल की।
25 अप्रैल को दिल्ली से एंजेसी के लोगों के साथ एक महिला आई। कंपनी के अधिकारियों ने पैसे लेते हुए नौकरानी को काम समझाया और 21 हजार लेकर चले गए। उनके जाने के दो ही घंटे बीते थे कि नौकरानी वहां से चंपत हो गई।
पढ़ें: कोतवाल ने पुलिसकर्मियों संग की मिहिला से अश्लील हरकत
दंपति को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत एंजेंसी को कॉल किया लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। डीसीपी ईस्ट के पास शिकायत आने के बाद सेक्टर-55 थाना पुलिस ने मुन्ना इंटरप्राइजेज के माला और लोकेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।