फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Maharashtra police car overturned on the highway, one policeman killed, four injured

हाईवे पर पलट गई महाराष्ट्र पुलिस की कार, एक पुलिसकर्मी की मौत चार घायल

Sun, 17 Jul 2016 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 17 Jul 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra police car overturned on the highway, one policeman killed, four injured

रिमांड पर लिए गए ठगी के आरोपी रूपेश कुमार को पूछताछ के बाद लेकर दिल्ली जा रही महाराष्ट्र पुलिस की कार हाईवे पर ओल्ड फरीदाबाद के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन


हादसे में सिपाही हरीश नागेश की मौत हो गई जबकि इंस्पेक्टर मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष सोलंकी आरोपी और चालक घायल हो गए। सिपाही का शव पोस्टमार्टम के बाद हवाई जहाज के जरिए महाराष्ट्र भेजा गया।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के भंडारा जिले की आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने पांच दिन पहले सेक्टर 22 निवासी रूपेश कुमार को ऑनलाइन ठगी के आरोप में अलीगढ़ से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात ही रूपेश को लेकर दिल्ली लौट रही थी टीम

Maharashtra police car overturned on the highway, one policeman killed, four injured
महाराष्ट्र पुलिस के सिपाही लोकेश के मुताबिक रूपेश बैंक अधिकारी बन लोगों को कॉल कर सस्ती दर पर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करता था। उसके खिलाफ भंडारा जिले में 1.72 लाख रुपये धोखाधड़ी का केस दर्ज था।

मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर मनोज, हेडकांस्टेबल संतोष सोलंकी, सिपाही हरीश नागेश, लोकेश और शैलेष की टीम गठित की गई थी। टीम ने एक सप्ताह पहले दिल्ली में आकर डेरा जमाया था।

रूपेश को कोर्ट से रिमांड पर लेकर उसे दिल्ली में ही रखा गया था। शुक्रवार शाम रूपेश को सेक्टर 22 स्थित उसके घर पर लाया गया था। यहां उसकी निशानदेही पर ठगी में इस्तेमाल होने वाले दस्तावेज आदि बरामद किए गए थे। टीम देर रात ही रूपेश को लेकर दिल्ली लौट रही थी।

उनकी कार आगे चल रही थी

Maharashtra police car overturned on the highway, one policeman killed, four injured

कार में इंस्पेक्टर मनोज कुमार, सिपाही हरीश नागेश, कांस्टेबल संतोष सोलंकी और आरोपी रूपेश बैठे थे। जबकि दूसरी कार में सिपाही लोकेश और शैलेष बैठे थे। लोकेश के मुताबिक उनकी कार आगे चल रही थी।

रात करीब ढाई बजे ओल्ड फरीदाबाद के निर्माणाधीन पुल के पास पीछे चल रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी लोगों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने सिपाही हरीश को मृत घोषित कर दिया।

सेंट्रल थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर जयबीर ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस की टीम ठगी के मामले की जांच करने आई थी सड़क हादसे में सिपाही की मौत हुई है, कार्रवाई के बाद शव साथी पुलिस कर्मियों को सौंप दिया गया।

हाईवे के गड्ढे तो नहीं हादसे की वजह

Maharashtra police car overturned on the highway, one policeman killed, four injured
पु‌लिस - फोटो : file photo

घटना के समय दूसरी कार पर आगे चल रहे सिपाही शैलेष और लोकेश  का मानना है कि सड़क पर किसी गड्ढे या पत्थर की वजह से कार अनियंत्रित हुई होगी। मालूम हो कि हाईवे पर सिक्सलेन प्रोजेक्ट चल रहा है।

नया ट्रैक बनने की वजह से सड़क की मरम्मत का काम नहीं हो रहा है। बरसात में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं यही नहीं निर्माणाधीन सामग्री भी सुरक्षित ढंग से नहीं रखी गई है जोकि कभी भी हादसे का सबब हो सकती है।

लोकेश के मुताबिक गड्ढे में पड़ने के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने की वजह से पलटी होगी। एसएचओ सेंट्रल थाना इंस्पेक्टर जयबीर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed