फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Luxury for Life student robber.

लग्जरी लाइफ के लिए छात्र बना लुटेरा

Mon, 05 Jan 2015 01:32 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 05 Jan 2015 01:32 PM IST
विज्ञापन
Luxury for Life student robber.

लग्जरी लाइफ और अमीर बनने की चाह में ग्रेजुएट स्टूडेंट लुटेरा बन गया। सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर दोस्त के साथ मिलकर छात्र चेन और पर्स स्नैचिंग की वारदात करता था।

विज्ञापन


कविनगर पुलिस ने रविवार को दोनों को गिरफ्तार किया है। तीन दिन पहले दोनों ने राजनगर में एक महिला से पर्स लूट लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे सेे महिला से लूटा गया पर्स व नकदी और चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है।
विज्ञापन


एसएसआई मिथिलेश उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए बदमाश अंकित व पुष्पेंद्र निवासी मिसलगढ़ी है। दोनों दोस्त हैं। अंकित ओपन यूनिवर्सिटी से बीए कर रहा है, जबकि पुष्पेंद्र एक सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिसंबर को राजनगर निवासी अंकित त्यागी की पत्नी ज्योति का पर्स लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। महिला ने कविनगर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को चेकिंग के दौरान सेक्टर-11 इस्कान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है।

उनके कब्जे से बरामद बाइक भी चोरी की है और विजयनगर क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों लग्जरी लाइफ और अपने शौक पूरे करने के लिए अपराध की दुनिया में शामिल हो गए।

पुलिस को अंदेशा है कि आरोपियों ने पूर्व में भी चेन स्नैचिंग व झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया है, हालांकि दोनों के खिलाफ अन्य थानों में अपराध दर्ज होने की डिटेल खंगाली जा रही है।

दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार
सेक्टर-4 पुलिया से चेकिंग के दौरान इंदिरापुरम पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को शनिवार रात धर दबोचा। दोनों की निशानदेही पर 12 बाइक बरामद की गई हैं।

दोनों अंतर्राज्यीय वाहनचोर गिरोह के सदस्य हैं, जो दिल्ली-एनसीआर से बाइक चुराकर अन्य जिलों में बेचते थे। सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि शनिवार रात को पुलिस टीम वैशाली सेक्टर-4 पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे।

बाइक सवार दो युवक पुलिस टीम को देखते ही भागने लगे। टीम ने दोनों को दबोचकर चेकिंग की तो बाइक के दस्तावेज ही नहीं थे। साथ ही दो चाकू भी निकले। उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की है।

वह इसे बेचने मेरठ जा रहे थे। उनकी निशानदेही पर 11 और बाइक बरामद की गई। दोनों वाहनचोर दिल्ली-एनसीआर से बाइक चुराकर मेरठ और प्रदेश के अन्य जिलों में बेचते थे।

आरोपी वाहन चोर धनेश और विशाल दोनों विजयनगर के हैं। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उधर, खोड़ा के टाटिया बाबा गेट दो वाहन चोरों को पुलिस टीम ने धर दबोचा।

दोनों के पास से चोरी की चार बाइक बरामद की गई हैं। पकड़े गए बदमाश बबलू और रंजीत दोनों कविता पैलेस खोड़ा के रहने वाले हैं।

पांच हजार का इनामी पकड़ा
बस ड्राइवर की हत्या के मामले में वांछित और 5,000 के इनामी बदमाश मुकेश को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मार्च 2014 में रजापुर निवासी ड्राइवर अशोक की साथियों संग मिलकर हत्या कर बस लूट ली थी।

हत्या के बाद शव को आगरा ले जाकर झाड़ियों में फेंक दिया था। एसएचओ ने बताया कि रजापुर निवासी अशोक बस चलाता था। 11 मार्च 2014 को वह बस समेत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।1997 से फरार बदमाश गिरफ्तार

विजयनगर थाने से वांछित और 17 साल से पुलिस को चकमा दे रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश महेंद्र उर्फ पप्पी लूट और हत्या की कई वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस ने इसे गैंगेस्टर में भी निरुद्ध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed