{"_id":"00ac39270f221790927413e46ad2d872","slug":"loving-couple-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यों पंखे से लटक गए 2 इंजीनियर?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्यों पंखे से लटक गए 2 इंजीनियर?
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 08 Feb 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी दादरी के टाउनशिप में शुक्रवार सवेरे प्रेमी युगल ने अपने-अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जारचा थाना क्षेत्र के एनटीपीसी दादरी के टाउनशिप में पटियाला निवासी अमनदीप कौर (25) रहती थी। वह बतौर इंजीनियर एनटीपीसी में तैनात थी।
यह भी पढ़ें: पहले लिफ्ट दी फिर इंजीनियर को लूट लिया
विज्ञापन
कई साल से उसका एनटीपीसी के ही इंजीनियर विवेक मिश्रा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार के लोग इसके खिलाफ थे। शुक्रवार सवेरे सात बजे अमनदीप ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर पंखे से लटककर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने खिड़की के शीशे तोड़कर उसे बाहर निकाला। अमनदीप को एनटीपीसी के अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: पति के ऑफिस में ही हुआ पत्नी के साथ दुष्कर्म!
उधर उसके प्रेमी विवेक मिश्रा (27) निवासी बरेली ने भी अपने कमरे को अंदर से बंद कर पंखे से लटकर जान दे दी। लोगों ने उसको भी अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
आत्महत्या की सूचना पर अमनदीप कौर को देखने पहुंचा एक अन्य युवक भी बेहोश होकर गिर गया। लेकिन वह अब सामान्य है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।