{"_id":"bb7e3e6062d86208254ffee00208e7bf","slug":"lover-kills-her-girlfriend-for-her-shopping","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की शॉपिंग से तंग आकर प्रेमी ने कर दी थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका की शॉपिंग से तंग आकर प्रेमी ने कर दी थी हत्या
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 17 Feb 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पंद्रह दिन पहले लक्ष्मी गार्डेन में रहने वाली पूजा का शव कादीपुर के सरकारी स्कूल परिसर में मिला था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मेडिसिटी में काम करने वाले उसके पति राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पढ़ें: लव मैरिज किया तो लड़की वालों ने मार दिया चाकू
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे चौकी प्रभारी ने बताया कि पूजा की मोबाइल डिटेल खंगालने के बाद उसके पूर्व प्रेमी जितेन्द्र उर्फ जीतू को दबोचा गया।
उसने पूरी कहानी बयां कर दी। पुलिस के अनुसार, शादी के बाद भी जीतू के पूजा के साथ संबंध थे। वे लोग लगातार मिलते-जुलते रहते थे। इस दौरान पूजा ढेर सारी शॉपिंग करती थी और घर से फरार होने का दबाव बना रही थी।
विज्ञापन
पढ़ें: मामूली विवाद पर एमटेक छात्र की हत्या
वारदात वाले दिन पूजा उसके साथ जाने के लिए उसके पास आ गई। वह उसे एक मंदिर में ले गया। फिर उसे विश्वास में लेकर स्कूल परिसर की ओर गया।
यहां पर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। आरोपी का कहना है कि वह उसकी हत्या न करता तो वह उसे दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजवाने की धमकी दे रही थी।