प्रेमी जोड़े ने पार्क में लगाई फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली यूनिवर्सिटी के पास स्थित एक पार्क में एक लड़का और लड़की का शव पेड़ से लटकता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
सुबह पार्क में टहलने पहुंचे लोगों ने पेड़ से दोनों का शव लटकते देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। देखते-देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मरने वाले लड़के की उम्र लगभग 21 साल है जबकि लड़की नाबालिग है। लड़के की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
...तो ये है सुसाइड की वजह
पार्क में आत्महत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को नीचे उतारा। मरने वाले लड़की पहचान सावन पार्क निवासी रोशन (21) के रूप में हुई है।
रोशन एक फैक्ट्री में काम करता था जबकि उसके साथ मरने वाली लड़की की उम्र महज 14 साल है। लड़की भी पास के ही इलाके में रहती थी।
मौके पर मिले सुसाइड नोट में प्यार करने के बाद शादी न कर पाने की वजह से आत्महत्या का रास्ता अपनाने की बात लिखी है।