फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Love harmony danger and panic in Kanchan massacre in in kanchan murder case

कंचन हत्याकांड : पूर्व प्रेमी चाहता था वो उसके साथ रहे, इंकार करने पर दी खौफनाक सजा

Mon, 18 Sep 2017 11:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/नोएडा
ब्यूरो अमर उजाला/नोएडा Updated Mon, 18 Sep 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
Love harmony danger and panic in Kanchan massacre in in kanchan murder case
प्यार में धोखा, मर्डर
एक प्रेमी जो लंबा कुर्ता, हाथों में बड़े गलब्स और मुंह पर चुन्नी बांधकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा था लेकिन यह मुलाकात मुकम्मल होती उसके पहले ही मिला प्यार में धोखा और फिर हत्या। सलारपुर में महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक बाइक, तमंचा और 4 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी लंबा कुर्ता,हाथों में बड़े गलब्स और मुंह पर चुन्नी बांधकर महिला से मिलने पहुंचा था। विवाद होने पर उसने महिला को गोली मार दी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी के लिबास को देखकर उसे महिला समझ लिया था।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
मूलरूप से रायबरेली निवासी कंचन (28) सलारपुर गांव में कुनाल के साथ लिव इन में रह रही थी। 16 अगस्त की सुबह बाइक पर आए नकाबपोश ने कमरे में कंचन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 पुलिस ने खून से लथपथ कंचन को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया था जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने कानपुर निवासी रंजीत और आशीष को शनिवार दोपहर सवा 4 बजे महर्षि आश्रम सलारपुर के पास से गिरफ्तार किया। रंजीत कानपुर में केबल और आशीष फल की ठेली लगाता है। पूछताछ में रंजीत ने बताया कि वह कंचन से बहुत प्यार करता था और उसे मारना नहीं चाहता था।


16 अगस्त की सुबह उससे मिलने गया था। उसने कंचन से साथ चलने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर गुस्से में आकर उसने कंचन को गोली मार दी और आशीष के साथ फरार हो गया। कानपुर में रंजीत ने 2003 में भी जमीनी विवाद में एक युवक की हत्या कर दी थी। आरोपी के खिलाफ थाना नजीराबाद कानपुर में हत्या का मुकदमा दर्ज है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed