{"_id":"56d990244f1c1bb3048b4861","slug":"looter-of-dumper-driver-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर चालक को लूट कर भाग रहा एक बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर चालक को लूट कर भाग रहा एक बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 05 Mar 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
गुड़गांव-अलवर मार्ग स्थित गांव नसीरबास के समीप 6 हथियार बंद बदमाशों ने एक डंपर चालक को लूट लिया। डंपर चालक व उसके परिचालक ने बदमाशों से जमकर मुकाबला किया और एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को रिमांड पर लिया है। और उसके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। फिरोजपुर झिरका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डंपर चालक अब्दुल गफ्फार पुत्र आमीन व उसका चालक मुनफेद नांगल क्रेशर जोन से माल भरकर डंपर को नोएडा की ओर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच जैसे ही वह फिरोजपुर झिरका से सटे गांव नसीरबास के समीप पहुंचे तो इतने में हथियार बंद बदमाशों ने डंपर के सामने अपनी शिट डिजायर कार लगा दी और डंपर में घुसकर उसके चालक से दस हजार की नगदी व मोबाइल छीन लिया। चालक ने हिम्मत दिखाई और बदमाशों का जमकर मुकाबला किया। एक बदमाश को चालक ने मौके से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
बदमाशों पर कई राज्यों में 50 से अधिक मामले दर्ज
सभी बदमाशों के खिलाफ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में लूटपाट डकैती के दर्जनों मामले दर्ज हैं। जांच अधिकारी शीश राम ने बताया कि पकडे़ गए बदमाश की पहचान राहुल पुत्र यूनुस निवासी खिल्लूका थाना हथीन जिला पलवल के रूप में हुई। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।