{"_id":"6c04e41a2e48a11570169af63f7fc351","slug":"looted-tractor-and-thrown-driver-in-jungle","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर लूटकर चालक को जंगल में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर लूटकर चालक को जंगल में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 16 Jul 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना में भट्टे से ईंट लेकर इमामनगर गांव जा रहे एक ट्रैक्टर चालक को कुछ बदमाशों ने लूट लिया। लूटेरे ट्रैक्टर चालक को बोलेरो में उठाकर ले गए और साकरस के जंगलो में छोड़ गए।
विज्ञापन
पुन्हाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हुई है।
नगीना खंड के गांव इमामनगर के मोहम्मद अरशद ने बताया कि वह पुन्हाना होडल रोड़ पर भानी के भट्टे से अपने ट्रैक्टर में ईंट लेकर चला था। जैसे ही वह गांव लाहबास के समीप पंहुचा ट्रैक्टर के सामने एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी आकर रुकी।
विज्ञापन
उसमें से निकल कर तीन युवक उसके ट्रैक्टर पर चढ़ गए और उसे पकड़ कर बोलेरो गाड़ी में बैठा कर ले गए। इस बीच उनमें से एक उसके ट्रैक्टर को कहीं ले गया। जबकि उसे फिरोजपुर झिरका के गांव साकरस के जंगलों में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
वह पैदल चलकर सकरस के मदरसे में पंहुचा। जहां उससे अपने परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी। पुन्हाना थाना के कार्यकारी प्रभारी जगविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अज्ञात के खिलाफ धारा 395 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।