{"_id":"59dbb60b4f1c1baf678b4d8f","slug":"looted-a-lady-by-becoming-fake-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":" फर्जी पुलिसकर्मी बन महिला के जेवर ठगे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी पुलिसकर्मी बन महिला के जेवर ठगे
बयूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
औद्योगिक नगरी में फर्जी पुलिसकर्मी बन कर बुजुर्ग महिलाओं को असुरक्षा का भय दिखा उनके गहने ठगने वाला गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। रविवार को इस गिरोह के सदस्यों ने स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी निवासी मधुसूदन चौधरी की बुजुर्ग मां को शिकार बना डाला। मधुसूदन के मुताबिक रविवार सुबह उनकी माता खरीदारी करने के लिए स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी स्थित बाजार गई थीं।
विज्ञापन
लौटते समय एक सुनसान जगह पर उनको दो युवकों ने रोक लिया। दोनों ने अपना परिचय पुलिसकर्मी के रूप में देते हुए उन्हें असुरक्षा का भय दिखाया। कहा कि इन दिनों इस इलाके में लूटपाट की घटनाएं बढ़ गई है। ऐसे में सोने के गहने पहन कर घर से न निकलना खतरनाक है। एक युवक ने उनसे गहने उतार कर घर में रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
उसके कहने पर महिला ने कंगन और कानों के कुुंडल उतारे तो दूसरे युवक ने उन्हेें लेकर एक कागज में बांध कर उन्हें लौटाते हुए घर में खोलने की हिदायत दी। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। घर आकर महिला ने कागज खोला तो उसमेें लोहे के कंगन रखे हुए थे। एसएचओ सेक्टर 31 इंस्पेक्टर जयकिशन ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन