{"_id":"56f24c984f1c1bad23f14d24","slug":"loot-with-business-man-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर पशु कारोबारियों से 2 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर पशु कारोबारियों से 2 लाख रुपये लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 25 Mar 2016 01:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर धूममानिकपुर गांव के पास मंगलवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो पशु कारोबारियों से दो लाख रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर बादलपुर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कच्ची बेरी रोड, रोहतक (हरियाणा) निवासी सतीश सक्का और गांव डेरीमच्छा निवासी धर्मपाल मंगलवार को डेरीमच्छा गांव से स्कूटर से बढ़पुरा जा रहे थे।
विज्ञापन
धूममानिकपुर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोका और गोली मारने की धमकी देकर दो लाख रुपये लूट लिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि करीब 1.40 लाख रुपये की लूटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन