{"_id":"80b7516e8a74d3c92d9033e9688d229a","slug":"loot-with-advocate-on-knife-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोक पर वकील को बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू की नोक पर वकील को बंधक बनाकर लूटा
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 29 Jan 2014 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में बुधवार की सुबह अज्ञात बदमाशों ने एक वकील को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया।
विज्ञापन
बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने उसके घर से नगदी व मोबाइल फोन लूट लिया। डीएलएफ फेस दो थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ लूट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: बार डांसर के सामने पति की गोली मार कर हत्या
विज्ञापन
डीएलएफ फेज-वन निवासी प्रदीप नरुला रात के समय अपने घर पर सो रहा था। उनका 20 वर्षीय बेटा दूसरे कमरे में सोया हुआ था। बताया जाता है कि प्रदीप नरुला की पत्नी किसी रिश्तेदार के घर गई हुई थी।
विज्ञापन
रात करीब ढ़ाई बजे करीब चार अज्ञात युवक उनके घर में घुस गए और प्रदीप नरुला को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने एक कपड़े से उसके हाथों को बांध कर उसी के पलंग से उसको बांध दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी 27 हजार रुपए नगदी व अन्य कीमती सामान को अपने कब्जे में ले लिया।
यह भी पढ़ें:एक ने ऑटो में खींचा, दूसरे ने मुंह दबाया और...
बदमाश नगदी व सामान को ले जाते समय एडेवोकेट के मोबाइल फोन को भी ले गए। बदमाशों के फरार होने के बाद जैसे-तैसे अपने बेटे के कमरे तक पहुंचा और शोर मचा दिया। शोर-शराबा सुनकर उसका बेटा व भाई सभी जाग गए और प्रदीप नरुला के पास पहुंच कर उसके हाथों को खोल दिया।
इसके बाद परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रुम को वारदात की सूचना दी। उधर आस-पास के लोग भी प्रदीप नरुला के घर जमा हो गए। कुछ देर बाद डीएलएफ क्षेत्र में बंधक बनाकर लूटपाट की सूचना मिलते ही डीएलएफ फेज-टू थाना पुलिस के अलोवा पुलिस की सभी क्राइम यूनिट मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरु कर दी।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमर से फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरु कर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि रात का समय होने के कारण फुटेज में बदमाशों की तस्वीर साफ नहीं आ रही है। लेकिन पुलिस का दावा है कि आरोपयिं को जल्द ही दबोच लिया जाएगा।