फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot in filmi style in delhi

फिल्मी स्टाइल में कार सवार युवक से उगाही का प्रयास

Mon, 05 Sep 2016 10:33 AM IST
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Sep 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
loot in filmi style in delhi
मोती नगर इलाके में बदमाशों ने बीच सड़क पर फिल्मी स्टाइल में कार सवार एक युवक से पांच लाख रुपये की उगाही का प्रयास किया। लेकिन युवक ने भी हीरो की तरह स्टंट कर बदमाशों को चौंका दिया और उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों पर उगाही के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कपिल पुरुथी (33) सपरिवार बाली नगर में रहता है। वह महरौली-गुड़गांव रोड स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। शुक्रवार सुबह कपिल अपनी इको स्पोर्ट्स कार से ऑफिस जा रहा था। रमेश नगर लालबत्ती पर एक युवक ने उसे कार रोकने का इशारा किया। कपिल ने लालबत्ती पार करने के बाद कार रोक दी। युवक, ड्राइवर की बगल वाली सीट पर आकर बैठ गया।
विज्ञापन


इसी दौरान ड्राइविंग सीट की तरफ एक बाइक और कार से दस कदम आगे एक स्कूटर आकर रुका। कार में बैठे युवक ने कपिल के पेट में पिस्टल सटा दी और जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख रुपये देने को कहा। कपिल ने महसूस किया कि बाइक और स्कूटर पर बैठे युवक, बदमाश के सहयोगी हैं। इस पर कपिल ने कार में बैठे युवक की पिस्टल पकड़ ली और कार काफी तेज रफ्तार से भगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में जिस तरफ बदमाश बैठा था, उधर का दरवाजा खुला हुआ था। कुछ दूर जाने के बाद कपिल ने जोरदार ब्रेक लगा दी। रफ्तार तेज होने की वजह से ब्रेक लगते ही कार सड़क पर पूरी तरह घूम गई और उसके साथ बैठा बदमाश गिरते-गिरते बचा।


कार अचानक रुकने से पूरा ट्रैफिक रुक गया। तभी कार में बैठा बदमाश फरार हो गया। कपिल ने तुरंत अपने दोस्त को फोन कर घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed