{"_id":"955328d03b057350869bfdf76a0d4e15","slug":"loot-in-bricks-supplier-office-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोर मचाया तो बदमाशों ने ओढ़ा दिया कंबल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोर मचाया तो बदमाशों ने ओढ़ा दिया कंबल
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 13 Feb 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के हयातपुर गांव में हथियार बंद बदमाशों ने बुधवार की रात ईंट सप्लायर के ऑफिस के बाहर खड़ी दो गाड़ियों के दस टायर रिम व एक मोबाइल लूट लिये। मजदूरों ने जैसे ही शोर मचाने की कोशिश की तो दो बदमाशों ने उन पर कंबल डाल कर हथियार तान दिए।
विज्ञापन
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश गाड़ी में मौजूद मजदूरों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सेक्टर 10 थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तो क्या जासूस प्रेमिका ने की थी इंस्पेक्टर की हत्या?
विज्ञापन
झज्जर के रहने वाले रविन्दर गुड़गांव में ईंट सप्लाई के लिए दो गाड़ी चलाई हुई हैं। उसके पास एक छह चक्का ट्रक व एक 10 चक्का ट्रक है। रविन्द ने हयातपुर गांव में अपना ऑफिस खोला हुआ है, जहां पर दोनों गाड़ियां रात के समय खड़ी रहती है। रात को गाड़ी चालक व मजदूर ऑफिस पर ही रहते हैं।
बुधवार रात उसके मजदूर आफिस में सो रहे थे दोनों गाड़ियां बाहर खड़ी थी। 10 चक्का गाड़ी में दो मजदूर सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे एक टाटा कंपनी की एस मॉडल गाड़ी में करीब आधा दर्जन बदमाश पहुंचे। जो खड़े ट्रक में जैक लगाकर टायर खोलने लगे।
यह भी पढ़ें:घूमने निकले 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या
इसी दौरान ट्रक के अंदर सो रहे दोनों की नींद खुल गई लेकिन बदमाशों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने कुछ भी बोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों गाड़ियों के दस टायर व रिम खोल लिए।
सारा सामान अपनी गाड़ी में डालकर बदमाशों ने एक मजदूर का मोबाइल फोन भी लूट लिया। बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। सेक्टर 10 थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ लूट, शस्त्र अधिनियम व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।