{"_id":"ea9cf4665f999773417db04106cf51ef","slug":"loot-in-a-printing-press-at-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखबार की छपाई चल रही थी तभी पहुंच गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अखबार की छपाई चल रही थी तभी पहुंच गए बदमाश
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 18 Feb 2014 02:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में दो दिन पहले करीब सात-आठ बदमाशों ने धावा बोला।
विज्ञापन
कंपनी कर्मचारियों को बंधक बनाकर एक कार, पेपर रील, कंप्यूटर और कर्मचारियों से मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए।
पीड़ित मालिक की ओर से कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है। उधर, पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
यह भी पढ़ें:पूर्वी दिल्ली में लूटपाट के बाद ज्वेलर की पत्नी की हत्या
जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र भाटी की बिसरख औद्योगिक क्षेत्र में प्रिंटिंग प्रेस है। रात में अखबार की छपाई चल रही थी और पांच-छह कर्मचारी व गार्ड काम पर थे। अखबार के लिए अकसर रात में ही गाड़ियां कंपनी में जाती हैं।
विज्ञापन
रात को एक गाड़ी ने हॉर्न बजाया तो गार्ड ने सोचा कि उनकी गाड़ी आई है, लेकिन गार्ड ने जैसे ही गेट खोला तो बदमाशों ने उसे हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और अन्य कर्मचारियों एवं गार्डों को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:बेखौफ चोर! आईटी कंपनियों में 24 घंटे में दो बार लूट
वहां से एक टाटा-मैजिक गाड़ी में पेपर रील, कंप्यूटर, लोहे की चादरें, कर्मचारियों से मोबाइल और नकदी के अलावा प्रिंटिंग प्रेस में खड़ी एक रेनॉल्ट की पल्स कार को भी बदमाश लूटकर फरार हो गए।
मुक्त होने के बाद कर्मचारियों ने मालिक को सूचना दी। मालिक की ओर से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे।