फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot, atuo, young girl, north campus area,

ऑटो सवार युवती से लूटपाट में सिर पर मारी भारी वस्तु

Thu, 12 Jan 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jan 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
loot, atuo, young girl, north campus area,
loot, crime - फोटो : अमर उजाला

नॉर्थ कैंपस इलाके में खालसा कॉलेज के ठीक सामने बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो सवार एक युवती को लूटपाट के दौरान जख्मी कर दिया। बैग छीनने के दौरान आरोपियों ने पीड़िता सोनी उर्फ नवीता डोगरा (24) के सिर पर भारी वस्तु से वार कर दिया। सोनी ऑटो से गिर गई और बेहोश हो गई। बदमाश बैग लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन



मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को बाड़ा हिन्दूराव अस्पताल में भर्ती कराया। मॉरिस नगर थाना पुलिस ने लूट के बजाए झपटमारी का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी बदमाशों को जल्द पकडने का दावा कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक नवीता डोगरा परिवार के साथ बंगाली कॉलोनी, संत नगर बुराड़ी में रहती है। वह नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करती है।
विज्ञापन



मंगलवार को वह खरीदारी करने के लिए कमला नगर आई थी। खरीदारी करने के बाद नवीता ने घर जाने के लिए एक ऑटो हायर किया। पीड़िता के पास एक बैग था, जिसमें उसका पर्स, करीब 20 हजार कैश और अन्य सामान मौजूद था। जैसे ही उसका ऑटो खालसा कॉलेज के सामने पहुंचा, अचानक बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका बैग छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विरोध करने पर बाइक के पीछे बदमाश ने चलते ऑटो में ही नवीता के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया। बाद में वह बैग छीनकर फरार हो गए। इधर नवीता बेहोश हो गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed