फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Looking elderly woman in the murder to the police, CCTV said in the TV monitor to disappear

बुजुर्ग हत्या मामले में पुलिस को युवती की तलाश, CCTV में टीवी गायब करते आई नजर

Fri, 22 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Looking elderly woman in the murder to the police, CCTV said in the TV monitor to disappear
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

मयूर विहार में बुजुर्ग विजय कुमार (65) की हत्या मामले में पुलिस को करीब 25 वर्षीय एक युवती की तलाश है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि सुबह करीब 10 बजे काले रंग का टॉप और नीले रंग की जींस पहने एक युवती समाचार अपार्टमेंट में आती हुई दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


इसके बाद करीब 12 बजे उसे विजय के घर से गायब टीवी लेकर जाते हुए देखा जा रहा है। पुलिस आशंका जता रही है कि सीसीटीवी में दिखने वाली युवती हत्याकांड में शामिल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात की पूरी संभावना है कि विजय युवती को जानते थे। छानबीन के लिए पुलिस ने विजय की सीडीआर भी निकलवाई है।
विज्ञापन


मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विजय के यहां पूनम नामक नौकरानी काम करती है। परिजनों की मानें, तो सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाली युवती पूनम नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने युवती को पहचानने से किया इनकार

Looking elderly woman in the murder to the police, CCTV said in the TV monitor to disappear
पु‌लिस - फोटो : file photo

इसके अलावा उन्होंने इस युवती को पहचानने से भी इनकार किया है। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में युवती के साथ कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। 

वहीं, जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि युवती ने आते-जाते समय सोसायटी के गेट पर कोई एंट्री भी नहीं की थी। युवती हाथ में 40 इंच की एलसीडी टीवी लेकर बड़े आराम से जाते हुए दिखाई दे रही है।

उधर, क्राइम टीम ने विजय के घर से कुछ और फिंगर प्रिंट्स लिए हैं, उससे भी छानबीन की जा रही है। गौरतलब है कि बुधवार को दिन में मयूर विहार स्थित समाचार अपार्टमेंट में विजय कुमार (65) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद सोसायटी की सीसीटीवी फुटेज में एक युवती विजय की टीवी ले जाती हुई दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed