फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   law college talent hunt program: fire in ceremony, one student head injured

लॉ कॉलेज के टैलेंट हंट कार्यक्रम में चलीं गोलियां, छात्र का सिर फोड़ा

Thu, 30 Mar 2017 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़ Updated Thu, 30 Mar 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
law college talent hunt program: fire in ceremony, one student head injured
प्रतीकात्मक तस्वीर

जसाना गांव स्थित लॉ कालेज में टैलेंट हंट कार्यक्रम के दौरान अराजक तत्वों ने गोलियां चलाईं और पिस्तौल की बट से वार कर एक छात्र का सिर फोड़ दिया। कार्यक्रम में गोलियां चलाने वाले यूपी के बदमाश आयोजक छात्र नेता के करीबी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल छात्र को मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर तिगांव, छांयसा और भूपानी थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। समाचार लिखे जाने तक भी पुलिस बल कॉलेज में मौजूद रही। घटना की सूचना मिलने पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी ने कार्यक्रम में जाना रद कर दिया।
विज्ञापन


एडवोकेट ज्ञानेंद्र खटाना ने बताया कि लॉ कॉलेज में बुधवार से दो दिवसीय टैलेंट हंट कार्यक्रम शुरू हुआ था। इसमें कुछ छात्र यूपी के भी पढ़ते हैं। ज्ञानेंद्र के मुताबिक इसी कॉलेज में पढ़ने वाला एक युवक खुद को छात्र नेता मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र नेता ने कार्यक्रम में सीपी हनीफ कुरैशी को बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित किया था। सीपी को बृहस्पतिवार को इस कार्यक्रम में पहुंचना था। बुधवार दोपहर को करीब 2 बजे खेल चल रहे थे। इसमें एक विजेता छात्र को लेकर लिस्ट बन रही थी, तभी वहां दो छात्रों में कहासुनी हो गई है।

आरोप है कि छात्र नेता ने एक विद्यार्थी को तमाचा मार दिया। छात्र नेता के साथी स्कॉर्पियो में पहले से तैयार बैठे थे। वे हाथ में पिस्टल, डंडे लेकर कॉलेज में घुस आए। उन्होंने हवाई फायर किए और छात्र वीरेंद्र के सिर में पिस्तौल का बट मारकर घायल कर दिया। 


सीसीटीवी में सामने आए आठ चेहरे 
पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी, मारपीट और अराजकता करने वाले आठ छात्र सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। कॉलेज कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों में यह आठ हमलावर पिस्तौल से फायर और वार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed