फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lashkar terrorist in jail

लश्कर के आतंकी पहुंचे जेल

Thu, 16 Jan 2014 12:48 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Jan 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
lashkar terrorist in jail
दिल्ली की एक अदालत ने लश्कर-ए-तैयबा के कथित आतंकी मोहम्मद राशिद को 21 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने राशिद को बुधवार को कोर्ट में पेश किया था। पटियाला हाउस अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दया प्रकाश के समक्ष पुलिस ने कहा कि राशिद से पूछताछ पूरी हो चुकी है।

पुलिस ने राशिद को हरियाणा के मेवात इलाके से 16 दिसंबर 2013 को गिरफ्तार किया था। उसके नाम का खुलासा लश्कर के कथित आतंकी मोहम्मद शाहिद से पूछताछ के दौरान सामने आया था।
विज्ञापन


पुलिस ने शाहिद को भी मेवात इलाके गांव मेवली से सात दिसंबर 2013 को गिरफ्तार किया था। दोनों एक मस्जिद में इमाम थे। शाहिद भी 21 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान पता चला कि राशिद और शाहिद मोबाइल फोन के जरिए पाक स्थित लश्कर के कमांडर जावेद बलूची के संपर्क में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed