फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lady teacher ran away with minor student

नाबालिग स्टूडेंट से हुआ इश्क, घर से भागी शिक्षिका

Tue, 06 May 2014 05:39 PM IST
Updated Tue, 06 May 2014 05:39 PM IST
विज्ञापन
lady teacher ran away with minor student

अक्सर प्रेम संबंधों के चलते लड़के लड़की के घर से भागने के मामले सामने आते रहते हैं लेकिन एक मामला ऐसा सामने आया है जिसे जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

विज्ञापन


नाबालिग स्टूडेंट के प्यार में पागल एक शिक्षिका उसे लेकर घर से भाग गई। शिक्षिका की इस हरकत से आसपास के इलाके में चर्चाओं का बाजार गरम है।

परिजनों ने बताया कि उनका बेटा शिक्षिका के पास ट्यूशन पढ़ने जाता था।

इतनी कम उम्र के बच्चे से हुआ प्यार

lady teacher ran away with minor student

फरीदाबाद के सारन थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका पर अपने छात्र को भगाने का आरोप है। छात्र के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। छात्र नाबालिग है।

सारन गांव में रहने वाले डिगांबर ने बताया कि उनका लड़का यश (15 वर्ष) 10वीं कक्षा का छात्र है। बोर्ड की परीक्षा होने के कारण वह पिछले डेढ़ साल से जवाहर कॉलोनी में रहने वाली एक शिक्षिका के यहां ट्यूशन पढ़ रहा है।

यह 22 वर्षीय शिक्षिका एक निजी कॉलेज से एमएससी कर रही है। इसी के साथ वह बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन से हैं लापता

lady teacher ran away with minor student

उन्होंने बताया कि दो मई को यश ट्यूशन पढ़ने गया, लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों ने नीलम के घर जाकर उसकी जानकारी ली। लेकिन वहां पर पता चला कि नीलम भी घर से गायब है।

इसके बाद दोनों की काफी खोजबीन की गई। डिगांबर ने आरोप लगाया कि शिक्षिका ने उसके बेटे को अपने प्रेम के जाल में फंसा लिया है। वह उसे भगाकर ले गई। पुलिस के अनुसार दोनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed