युवती ने होटल में बुलाकर जबरन किया नाबालिग लड़के का दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के महिपालपुर इलाके से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक युवती ने नाबालिग पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। वहीं, नाबालिग ने भी युवती पर ही जबरदस्ती करने का आरोप लगा दिया।
पुलिस नाबालिग के खिलाफ दुष्कर्म और युवती पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया कि घटना रविवार की है।
वसंत कुंज के एक होटल से युवती ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस टीम होटल पहुंची तो वहां युवती के साथ 17 साल का नाबालिग मिला।
युवती ने नाबालिग को पिता से 30 हजार रुपये मंगाने की बात कही
युवती ने नाबालिग पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। वहीं नाबालिग ने पुलिस को बताया कि युवती काफी दिनों से उस पर मिलने के लिए दबाव बना रही थी। रविवार को उसने मैसेज कर होटल में बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाया।
उसके बाद युवती ने नाबालिग को पिता से 30 हजार रुपये मंगाने की बात कही। मना करने पर युवती ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया और पुलिस को फोन कर दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो नाबालिग के फोन से युवती के कई मैसेज मिले। पूछताछ में पता चला कि फेसबुक के जरिये दोनों की दोस्ती हुई थी। उसके बाद दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। पुलिस अब उनके दोस्तों से पूछताछ कर मामले की तफ्तीश में जुटी है।