फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lady murder body found in blankit

जीटीबी एंक्लेव में महिला का कत्ल, कंबल में मिला शव

Sun, 08 May 2016 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 May 2016 02:14 PM IST
विज्ञापन
lady murder body found in blankit

जीटीबी एंक्लेव में एक महिला का कत्ल कर दिया गया। मृतका की शिनाख्त बीना रानी (50) के रूप में हुई है। शव सड़ी-गली हालत में घर में रखे बेड से बरामद हुआ। शव कंबल में लिपटा मिला।

विज्ञापन


पड़ोसियों को जब दुर्गंध आई तो उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चार-पांच दिन से बीना का पति राकेश गुप्ता ताला लगाकर फरार है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर राकेश गुप्ता की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आशंका जता रही है कि उसी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बीना अपने पति राकेश गुप्ता के साथ मकान नंबर-97, गली नंबर-7, ताहिरपुर में किराये पर रहती थी। पति छोटा-मोटा काम करता है। करीब चार-पांच दिन से पड़ोसियों ने न तो बीना और न ही उसके पति को देखा। कमरे पर बाहर से ताला लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पड़ोसियों ने कमरे से तेज दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी

lady murder body found in blankit

शनिवार को पड़ोसियों ने कमरे से तेज दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब कमरे का ताला तोड़ा, तो सभी के होश उड़ गए। कमरे में रखे दीवान (बेड) में बीना का शव पड़ा था। शव इतनी बुरी तरह सड़ चुका था कि यह भी पता नहीं चल रहा था कि उसकी हत्या कैसे हुई।

इधर, पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि महिला का पति राकेश करीब चार-पांच दिन पहले पड़ोसियों से कुछ रुपये मांगकर फरार हुआ है। इस दंपति को कोई बच्चा नहीं था और यह अकेले ही यहां पर रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed