{"_id":"598b4b354f1c1bfd3e8b463d","slug":"lady-engineer-committed-suicide-as-her-partner-was-betraying","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवफाई से परेशान महिला इंजीनियर ने लगाई फांसी, दो साल से थे साथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेवफाई से परेशान महिला इंजीनियर ने लगाई फांसी, दो साल से थे साथ
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी की बेवफाई से परेशान महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बुधवार देर शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती ने सुसाइड नोट में अपने दो साल केप्रेम प्रसंग और प्रेमी की बेवफाई से परेशान होकर आत्महत्या करने का जिक्र किया है। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी प्रेमी की तलाश कर रही है।
घटना सेक्टर-62 स्थित शांति कुंज अपार्टमेंट की है। मूलरूप से पटना निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती (25) यहां सहेलियों के साथ किराये पर रहती थी। उसकेपिता पटना में विद्युत विभाग में इंजीनियर हैं। युवती सेक्टर-62 की एक नामी आईटी कंपनी में कार्यरत थी।
इसी कंपनी में अंकुश गंदोत्रा नामक युवक भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे। थाना सेक्टर-58 प्रभारी अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार शाम युवती की दोनों सहेलियां ऑफिस से वापस लौटीं तो दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पाकर मौकेपर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवती का शव पंखे से लटक रहा था। शव केपास ही सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि उसका दो साल से अंकुश से प्रेम संबंध था। दोनों के शारीरिक संबंध भी थे। इस दौरान वह एक बार गर्भवती भी हुई। अब उसे अचानक पता चला कि अंकुश अपने परिवार की मर्जी से किसी और से शादी कर रहा है। युवती ने उसे कई बार शादी के लिए मनाने का भी प्रयास किया। इसे लेकर वह कई दिनों से काफी परेशान थी। जब अंकुश शादी को तैयार नहीं हुआ तो उसने बुधवार को खुदकुशी कर ली।

पुलिस के अनुसार युवती के परिजन को सूचना दे दी गई है। उसका परिवार पटना से नोएडा के लिए रवाना हो चुका है। उनके नोएडा पहुंचने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। सुसाइड नोट के आधार पर अंकुश की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कंपनी से उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर ली है। पुलिस केअनुसार, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।