फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lady blames policemen of indecency

महिला ने पुलिसकर्मियों पर लगाया अभद्रता का आरोप

Tue, 22 Aug 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 22 Aug 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
lady blames policemen of indecency
फाइल

एनटीपीसी पुलिस चौकी पर शिकायत लेकर पहुंची महिला के साथ चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने अभद्रता की। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में देकर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

    
जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव प्यावली निवासी सुनीत शर्मा पुत्री दाताराम शर्मा गांव में सिलाई कर परिवार का पालन पोषण करती है। उसका आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले मदनपाल व उनकी पत्नी बीनू उसके साथ मारपीट व अभद्रता करती हैं।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट करने पर पीड़िता ने घटना की शिकायत जारचा कोतवाली में की। जारचा कोतवाली से पीड़िता को एनटीपीसी पुलिस चौकी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पीडिता पुलिस चौकी पर पहुंची और अपनी शिकयत दी तो वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने अभद्रता कर भगा दिया और सबक सिखाने की धमकी दी।

इससे परेशान पीड़िता दादरी पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में पहुंची और आरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई के लिए शिकायत दी है। उस समय सीओ कोतवाली में नहीं थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि वे जरूरी कार्य से बाहर हैं । वापस आकर मामले की जांच करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed