खुलासा: मामा ने की थी किरण कोहली की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड के सेक्टर-45 में 27 दिसंबर 2013 की रात हुए सनसनीखेज किरण हत्याकांड ने शहर में खलबली मचा दी थी। इसके बाद से पुलिस को मुख्य आरोपी की तलाश थी।
प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़ी कंपनी की सीईओ किरण कोहली हत्याकांड का मुख्य आरोपी व पंजाब पुलिस का हेड कांस्टेबल कुलविंदर हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।
आरोपी मृतका किरण का मामा है। सीआईए बड़खल की टीम ने कुलविंद्र को पंजाब में जालंधर के नकोदर गांव से शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
मां ने मामा के साथ रची थी हत्या की साजिश
पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब पुलिस का हेड कांस्टेबल व किरण का मामा कुलविंदर ने ही किरण की मां के कहने पर हत्या को अंजाम दिया था। बताया गया है कि वह अपने रिश्तेदार के यहां
ठहरा था।
कुलविंद्र से पहले पुलिस ने 3 जनवरी को मृतका की मां पुष्पा कोहली
और 15 फरवरी को जालंधर से ही जोगिंदर व मनजीत को गिरफ्तार किया था।
जोगिंदर हत्या के मुख्य आरोपी कुलविंद्र का भाई है और मंजीत ने हत्या में
कुलविंदर का साथ दिया था।
मां से पुलिस पूछताछ के बाद मामले से पर्दा उठा था। पुलिस के अनुसार, मां
पुष्पा अपनी बेटी के आधुनिक चाल चलन से नाराज थी। उसने अपने रिश्ते के भाई
कुलविंदर को 1 लाख रुपये व गहने देने की बात कह कर किरण की हत्या करवा दी।
वारदात में नाम आने के बाद ही पंजाब पुलिस ने कुलविंदर को सस्पेंड कर
दिया था।
मुंबई तक भागा था आरोपी
सीआईए बड़खल के एएसआई अश्विनी
कुमार ने बताया कि पुलिस महकमे में होने के
कारण उसे पुलिस जांच की प्रक्रिया के बारे में पता था, इसलिए बचने के लिए
वह लंबे समय तक मोबाइल का प्रयोग नहीं करता था। कुछ दिनों बाद सिम कार्ड व
मोबाइल दोनों ही बदल लेता था।
फरीदाबाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी पिछले करीब पांच माह से
छिपता हुआ कई राज्यों में भाग रहा था। वो पंजाब, हरियाणा में
कई स्थानों के अलावा वह मुंबई में अपनी बहन के पास भी रुका था। आरोपी कहीं
भी एक जगह लंबे समय तक नहीं ठहरता था।
पुलिस की कई टीमों ने इसके ठिकानों
पर छापा मारा था, लेकिन वह उससे पहले ही फरार हो जाता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी कुलविंद्र हरियाणा, जालंधर व अन्य कुछ स्थानों पर
रहने वाले अपने परिचितों के संपर्क में था, वहीं से पुलिस को आरोपी का
सुराग लग सका।