फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kill shed Moving around Delhi.

घुमाने के बहाने दिल्ली ले जाकर मार डाला

Tue, 25 Nov 2014 08:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 25 Nov 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
kill shed Moving around Delhi.

डेढ़ महीने पहले गुड़गांव के पालम विहार एरिया से गायब हुए सिक्योरिटी गार्ड के मामले में पुलिस की सीआईए टीम ने उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि उसके साथियों ने उसे घुमाने के बहाने दिल्ली ले जाकर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी थी

विज्ञापन


पालम विहार स्थित एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला भिवानी निवासी विनोद कुमार 12 अक्तूबर को गायब हो गया था। परिजनों के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराने के बाद सीआईए पालम विहार भी जुटी हुई थी। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब मृतक के मोबाइल की लोकेशन मध्यप्रदेश के गांव पलटा से मिली।

विज्ञापन


पुलिस जांच में पाया गया कि उसका साथी रामसेवक ही उसके मोबाइल का उपयोग कर रहा है। इस कड़ी के बाद सीआईए टीम के जांच आगे बढ़ाने पर पाया कि रामसेवक और लक्ष्मी प्रसाद दोनों ही वारदात के बाद से गुड़गांव से नौकरी छोड़कर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने कबूला कि वे तीनों साथ में ही सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे और एक ही कमरे में रहते थे। 12 अक्तूबर को घुमाने फिराने के बहाने दिल्ली ले गए, जहां 13 को सुनसान जगह पर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed